[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिमला में मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिमला में मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित

शिमला में मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : डॉ अनिल शर्मा 

शिमला : राजकीय महादेवी खेडवाल अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्रांगण में भामाशाह सवाई सिंह पीटीआई द्वारा निर्मित मां सरस्वती की प्रतिमा का उद्घाटन 23 जनवरी को प्रातः 10 बजे किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भामाशाह सवाई सिंह यादव पीटीआई थे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य सुखवीर सिंह यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रिंसिपल डॉ जगदीप यादव, डॉ रामानन्द शर्मा, डॉ कंवर सिंह यादव, पूर्व सरपंच धर्मेंद्र यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल यादव, उपाध्यक्ष करण सिंह यादव, विपिन विक्रम यादव, मनजीत लाठर, कप्तान नरेश यादव, सूबेदार बलवंत सिंह, सूबेदार फूलचंद यादव, तोताराम यादव, मनोहर सिंह यादव, राजेंद्र सिंह, श्रीराम जीटर, वीरेंद्र सिंह यादव थानेदार, धर्मपाल यादव आदि मौजूद थे। सर्वप्रथम अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत भाषण प्रिंसिपल पुरुषोत्तम शर्मा ने दिया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार यादव व सुरेश मुकड़ ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ अनिल शर्मा ने कहा की सवाई सिंह यादव ने पूर्व में विद्यालय में बड़ा वाटर कूलर मय मोटर के लगाकर दिया था अब उन्होंने लाखों रुपए की लागत से मां सरस्वती का भव्य मंदिर बनवाया है। तथा छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग आधुनिक शौचालय बनाए हैं इसके लिए ये बधाई के पात्र हैं। इससे पूर्व मां सरस्वती की प्रतिमा को नगर भ्रमण करवाया गया। जिसमें डीजे की धुन पर महिलाओं ने नाच गान किया। तथा पूरे ग्राम के आम रास्तों से होकर यात्रा निकाली। यात्रा में सैकड़ो की तादाद में ग्रामीण शामिल रहे। पंडित मनोज मिश्रा ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना विधि विधान से करवाई। इस अवसर पर भामाशाह सवाई सिंह यादव के द्वारा बालिकाओं के लिए निर्मित टायलेट का भी उद्घाटन किया गया। भामाशाह भगवती देवी व नवीन यादव का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम को डॉ अनिल शर्मा, डॉ जगदीप यादव, विपिन यादव, कंवर सिंह मास्टर, सवाई सिंह यादव, कप्तान नरेश यादव आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर दलीप यादव, नेतराम यादव, लालचंद, नवीन यादव, पिंटू सैन, सुभाष यादव, जनेश प्रजापत, अजय सिंह, बलवंत सिंह, फूलचंद नारावाला, अरविंद सहित सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77