चिड़ावा में बसंत महोत्सव संपन्न, 700 निशान अर्पित:शोभायात्रा में झांकियां, विवेकानंद चौक पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
चिड़ावा में बसंत महोत्सव संपन्न, 700 निशान अर्पित:शोभायात्रा में झांकियां, विवेकानंद चौक पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
चिड़ावा : चिड़ावा में श्री श्याम नवयुवक मित्र मंडल की ओर से आयोजित 25वें बसंत महोत्सव का सोमवार को विधिवत समापन हो गया। समापन अवसर पर श्री श्याम प्रभु की विशाल निशान शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 700 से अधिक निशान अर्पित किए गए। शोभायात्रा के दौरान पूरे शहर में भक्ति, उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।
निशान शोभायात्रा की शुरुआत पिलानी रोड स्थित अडूकिया स्कूल के पास महाकालेश्वर मंदिर से हुई। हाथों में केसरिया निशान थामे महिला और पुरुष श्रद्धालु नाचते-गाते, झूमते हुए बाबा श्याम के जयकारे लगाते नजर आए। श्रद्धालुओं की टोलियां भजनों की धुन पर आगे बढ़ती रहीं, जिससे मार्ग भक्तिमय हो गया।
झांकियों ने बढ़ाई शोभायात्रा की भव्यता
शोभायात्रा में शामिल विभिन्न धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बंटी तिलकधारी की ओर से प्रस्तुत श्रीराम और राधा-कृष्ण की झांकी को लोगों ने सराहा, वहीं रामू राजस्थानी की नंदी पर सवार महाकाल और अघोरी की झांकी ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। झांकियों के साथ चल रहे कलाकारों की प्रस्तुतियों ने यात्रा को और भी जीवंत बना दिया।
प्रमुख मार्गों से होती हुई विवेकानंद चौक पहुंची यात्रा
निशान यात्रा पिलानी रोड, कबूतर खाना, पुरानी तहसील रोड और राजकला कॉम्प्लेक्स के पास से गुजरते हुए विवेकानंद चौक पहुंची। यहां बाहर से आए कलाकारों ने भक्ति से भरपूर प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

श्याम मंदिर में अर्पित किए गए निशान
इसके बाद शोभायात्रा मुख्य बाजार और धाबाई जी का टेकड़ा होते हुए पुरानी बस्ती स्थित श्याम मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में सभी निशानधारियों ने क्रमवार रूप से श्री श्याम प्रभु के चरणों में 700 से अधिक निशान अर्पित किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से सुख-समृद्धि की कामना की।
सजावट और व्यवस्थाओं ने बढ़ाया आकर्षण
पूरे यात्रा मार्ग को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था, जबकि विवेकानंद चौक पर विशेष सजावट की गई थी। हजारों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में शामिल होकर श्री श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया और शहर जयकारों से गूंजता रहा। महोत्सव के दौरान श्री श्याम नवयुवक मित्र मंडल की ओर से श्री विवेकानंद मित्र परिषद, विश्व हिंदू परिषद, गौरक्षा दल, गौरी गोपाल गौशाला, पुलिस प्रशासन और नगरपालिका प्रशासन का सम्मान भी किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2009307


