[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लूटना मगनी के स्कूल में घुसा सांप:प्ले ग्राउंड में छात्रों को रेंगता हुआ दिखा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

लूटना मगनी के स्कूल में घुसा सांप:प्ले ग्राउंड में छात्रों को रेंगता हुआ दिखा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

लूटना मगनी के स्कूल में घुसा सांप:प्ले ग्राउंड में छात्रों को रेंगता हुआ दिखा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

सादुलपुर : सादुलपुर के निकटवर्ती गांव लूटना मगनी स्थित एक स्कूल परिसर के खेल मैदान में एक जहरीला सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही स्कूल स्टाफ और बच्चों में भय का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार सवेरे खेल मैदान में मौजूद बच्चों ने सांप को रेंगते हुए देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अध्यापकों को दी। अध्यापकों ने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और तत्काल सर्प मित्र नरेंद्र सांगवान को सूचित किया।

सूचना मिलते ही सर्प मित्र नरेंद्र सांगवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने दस्तानों की सहायता से सावधानीपूर्वक सांप को पकड़ा। इसके बाद सांप को स्कूल परिसर से बाहर ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

नरेंद्र सांगवान ने बताया- पकड़ा गया सांप ‘सॉ-स्केल्ड वाइपर’ (Saw Scaled Viper) था, जो भारत के सबसे जहरीले सांपों में से एक है। उन्होंने बताया कि यह सांप बेहद आक्रामक होता है और पलक झपकते ही हमला कर सकता है। सांगवान ने यह भी बताया कि ये सांप अपनी चमड़ी को रगड़कर एक विशेष प्रकार की आवाज निकालता है, जिससे उसकी उपस्थिति का पता चलता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62