[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ ग्रीन पार्क में दांडी मार्च स्टेच्यू बनेगा:पार्क और ट्रैक भी बनाया जाएगा, 6 करोड़ से पांच स्थानों का होगा सौंदर्यीकरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सुजानगढ़ ग्रीन पार्क में दांडी मार्च स्टेच्यू बनेगा:पार्क और ट्रैक भी बनाया जाएगा, 6 करोड़ से पांच स्थानों का होगा सौंदर्यीकरण

सुजानगढ़ ग्रीन पार्क में दांडी मार्च स्टेच्यू बनेगा:पार्क और ट्रैक भी बनाया जाएगा, 6 करोड़ से पांच स्थानों का होगा सौंदर्यीकरण

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के नाथो तालाब स्थित ग्रीन स्पेस पार्क में अमृत योजना 2 के तहत दांडी मार्च स्टेच्यू का निर्माण किया जा रहा है। नगर परिषद के अनुसार, इस योजना के तहत कुल 6 करोड़ रुपए की लागत से शहर के पांच स्थानों का विकास और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

स्टेच्यू तक पहुंचने के लिए बनेगा पुल

पार्क में पानी के बीचों-बीच बनने वाले इस स्टेच्यू की ऊंचाई भूतल से 22 फीट होगी, जिसमें महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। स्टेच्यू तक पहुंचने के लिए एक पुल का निर्माण किया जाएगा, जो ग्रीन स्पेस पार्क के ट्रैक से शुरू होकर प्रतिमा तक पहुंचेगा।

पार्क में पानी के बीचों-बीच महात्मा गांधी की 22 फीट प्रतिमा लगेगी।
पार्क में पानी के बीचों-बीच महात्मा गांधी की 22 फीट प्रतिमा लगेगी।

पार्क और ट्रैक भी बनेगा

स्टेच्यू के चारों ओर एक छोटा गोलाकार पार्क और ट्रैक भी बनाया जाएगा, जिससे ये स्थान और ज्यादा आकर्षक लगेगा। सुरक्षा के लिए पुल और स्टेच्यू पॉइंट के चारों तरफ रेलिंग लगाई जाएगी। ग्रीन स्पेस पार्क में बरसात का पानी जमा होने से यह स्थान एक पर्यटन स्थल जैसा दिखेगा। इस कार्य को मई के अंतिम सप्ताह तक पूरा करने का लक्ष्य है।

सभापति नीलोफर गौरी ने बताया- ग्रीन स्पेस पार्क के अलावा मांडेता तालाब, चापटिया तलाई, दुलिया तलाई और फतेहपुरिया सरोवर में भी विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। इन परियोजनाओं से शहर की सुंदरता में बढ़ोतरी होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62