[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विवाहिता से रेप कर अश्लील फोटो-वीडियो बनाए:शेयर करने की धमकी देकर हड़पे लाखों रुपए, पीड़िता ने दर्ज कराया मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विवाहिता से रेप कर अश्लील फोटो-वीडियो बनाए:शेयर करने की धमकी देकर हड़पे लाखों रुपए, पीड़िता ने दर्ज कराया मामला

विवाहिता से रेप कर अश्लील फोटो-वीडियो बनाए:शेयर करने की धमकी देकर हड़पे लाखों रुपए, पीड़िता ने दर्ज कराया मामला

चूरू : जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में विवाहिता से रेप कर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 30 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर एक जने के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसआई गिरधारीलाल ने बताया कि तहसील के एक गांव की विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसके पति विदेश में रहते हैं। रतनगढ़ तहसील के एक गांव के एक युवक के ई मित्र से पति द्वारा विदेश से भेजे गए रुपए निकलवाने के लिए वहां जाती थी। इस दौरान युवक से जान-पहचान हो गई।

जान पहचान बढ़ने पर युवक घर आने-जाने लगा। एक दिन मौका पाकर युवक ने उसके साथ रेप किया। विवाहिता की अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। उसके बाद आरोपी उसे अलग-अलग जगहों पर भी ले गया। जहां पर उसके साथ रेप किया।

युवक ने उसको ब्लैकमेल करते हुए पांच साल में 25 लाख रुपए हड़प लिए। एक दिन आरोपी में उसे रतनगढ़ बस स्टैंड बुलाया। जहां उसके चेक व स्टाम्प पर साइन करवाए। उसके बाद आरोपी ने छह जनवरी को उसके खाते से पांच लाख रुपए और निकाल लिए। युवक द्वारा विवाहिता के अश्लील फोटो व वीडियो से ब्लैकमेल कर अब तक कुल 30 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62