सादुलपुर में गरीब परिवारों के राशन कार्ड से नाम कटे:बैंक खाते में लेनदेन होने की वजह से हटाए गए नाम, SDO को ज्ञापन देकर दोबारा जोड़ने की मांग
सादुलपुर में गरीब परिवारों के राशन कार्ड से नाम कटे:बैंक खाते में लेनदेन होने की वजह से हटाए गए नाम, SDO को ज्ञापन देकर दोबारा जोड़ने की मांग
सादुलपुर : सादुलपुर उपखंड क्षेत्र में गरीब परिवारों के राशन कार्ड काटे जाने पर भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेंद्र नायक ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में इन परिवारों के नाम राशन कार्ड में दोबारा जोड़ने की मांग की गई है। लोगों का कहना है कि राशन कार्ड कटने की वजह से उनको घर चलाने में काफी समस्या होगी।
जमीन खरीदने के बाद पीएम आवास योजना से कटा नाम
जानकारी के अनुसार, कई गरीब परिवारों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए खुद की जमीन न होने के कारण लोन लेकर जमीन खरीदी थी। इस प्रक्रिया में उनके बैंक खातों में लेनदेन हुआ। इसी लेनदेन को आधार बनाकर उन्हें खाद्य सुरक्षा योजना से अपात्र घोषित कर दिया गया और उनके नाम हटा दिए गए।
दोबारा राशन कार्ड में नाम जोड़ने की मांग
स्थानीय लोगों का तर्क है कि केवल बैंक खाते में हुए लेनदेन के आधार पर गरीब परिवारों को अपात्र ठहराना गलत है और यह योजना की मूल भावना के भी विपरीत है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वास्तविक और पात्र लाभार्थियों की दोबारा जांच की जाए।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि जिन परिवारों के नाम अनुचित रूप से हटाए गए हैं, उन्हें नियमानुसार दोबारा खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल किया जाए। उपखंड अधिकारी से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की अपेक्षा की गई है ताकि गरीब परिवारों को दोबारा योजना का लाभ मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058152


