[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांधरान में श्री बालाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव:हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर प्रसादी ग्रहण की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

कांधरान में श्री बालाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव:हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर प्रसादी ग्रहण की

कांधरान में श्री बालाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव:हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर प्रसादी ग्रहण की

सादुलपुर : सादुलपुर के कांधरान गांव में श्री बालाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में बालाजी महोत्सव और विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह वार्षिक कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन गांव के बालाजी मंदिर में वीर हनुमान और हनुमान शीला बालाजी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की स्मृति में मनाया जाता है।

गुरुवार को ग्राम विकास की मनोकामना के साथ हवन का आयोजन किया गया। इसके अलावा, संत समागम, विराट हिन्दू सम्मेलन और विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। हवन में संत निर्मल नाथ, महंत अमरपुरा सुरेंद्र सिंग और महंत मुकेश पूरी (भगवती जोहड़ी) ने पूर्ण आहुति दी। इस हवन में लगभग एक हजार श्रद्धालुओं ने आहुति प्रदान की, जबकि भंडारे में करीब तीन हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

हरिद्वार, ऋषिकेश सहित आसपास के आश्रमों से आए संतों का समागम हुआ। इस अवसर पर भारतीय और सनातन परंपराओं को बढ़ावा देने वाले लगभग 200 ग्रामीणों को सम्मानित किया गया। इसमें देसी गाय पालन करने वाली गृहिणी पूजा पत्नी अमित को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा, पर्यावरण संरक्षण, जल सेवा, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और ऊंटगाड़ी व बैलगाड़ी रखने वाले किसानों को भी सम्मान प्रदान किया गया। भंडारे में अन्य गांवों से भी सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और गांव में हुए विकास कार्यों का अवलोकन किया। कार्यक्रम का समापन बाबा हनुमान के भजनों पर हजारों श्रद्धालुओं के सामूहिक नृत्य के साथ भक्तिमय वातावरण में हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62