[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांसद राहुल कस्वां ने जन्मदिन पर बांटे कंबल:गौशाला में हरी सब्जी और गुड़ का दान किया, कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर दी बधाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सांसद राहुल कस्वां ने जन्मदिन पर बांटे कंबल:गौशाला में हरी सब्जी और गुड़ का दान किया, कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

सांसद राहुल कस्वां ने जन्मदिन पर बांटे कंबल:गौशाला में हरी सब्जी और गुड़ का दान किया, कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

सादुलपुर : सादुलपुर में सांसद राहुल कस्वां का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक और सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

गायों को हरी सब्जी, गुड़ खिलाकर मनाया जन्मोत्सव

नीमा गांव में डॉ. कुलदीप पूनिया के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गोशाला में गायों को हरी सब्जियां और गुड़ खिलाकर सांसद का जन्मोत्सव मनाया गया। इस पहल का उद्देश्य सेवा और समाजहित का संदेश देना था।

जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे

जन्मदिन के उपलक्ष्य में गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें सर्द मौसम में राहत मिल सके। इस सेवा कार्य की क्षेत्र में सराहना की गई। कार्यक्रमों के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।

लोगों ने दी शुभकामनाएं

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सांसद राहुल कस्वां के दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि सांसद कस्वां सदैव क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं, इसी भावना से उनका जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम में सुबे सिंह बजाड़, रामकिशन, प्रदीप, राजू बुड़ानिया, सुरेंद्र, आजाद, ओमप्रकाश, लाला, महेंद्र, राजकुमार, देवीलाल, गुलाब गॉड, गुलाब मीना, अशोक और मनीष सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62