[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एकता मंच ने की अतिक्रमण हटाने की मांग:नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, लिखा- रास्तों पर कब्जा करने से आवाजाही में परेशानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एकता मंच ने की अतिक्रमण हटाने की मांग:नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, लिखा- रास्तों पर कब्जा करने से आवाजाही में परेशानी

एकता मंच ने की अतिक्रमण हटाने की मांग:नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, लिखा- रास्तों पर कब्जा करने से आवाजाही में परेशानी

चूरू : चूरू शहर में बढ़ते अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को एकता मंच के पदाधिकारियों ने नगर परिषद आयुक्त से मुलाकात की। मंच के सदस्यों ने आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण पर कार्रवाई की अपील की।

ज्ञापन में एकता मंच के जिलाध्यक्ष विनोद राठी ने बताया कि शहर के लगभग सभी हिस्सों में अतिक्रमण बढ़ रहा है। इसके कारण आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजारों में दुकानदारों ने दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर रास्तों को संकरा कर दिया है।

राठी ने आगे बताया कि कई दुकानदार तो अपनी दुकानें मुख्य सड़क पर ही लगा लेते हैं, जिससे सड़क मार्ग नाममात्र का रह जाता है। उन्होंने कहा कि शहर को साफ और सुंदर बनाने के लिए अतिक्रमण हटाना बेहद जरूरी है। गवर्नमेंट डीबी अस्पताल से लेकर पुलिस लाइन, सुभाष चौक से सफेद घंटाघर होते हुए गढ़ चौराहा, मोचीवाड़ा सड़क, नई सड़क और रेलवे स्टेशन जैसे स्थानों पर अतिक्रमण की समस्या गंभीर है।

मंच ने मांग की है कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान जब्त किया जाए और उन पर जुर्माना लगाया जाए। साथ ही, दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाए।

ज्ञापन सौंपते समय विश्वनाथ शर्मा, सत्यनारायण व्यास, प्रमोद शर्मा, दारा सिंह जांगिड़, प्रताप सिंह, किशन किरोड़ीवाल, प्रेमचंद बगड़िया, मुकेश सेन, आकाश ओझा और सुरेश कुमार सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62