[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में कार्यकर्ताओं ने मनाया सांसद कस्वां, मंडेलिया का जन्मदिन:गोपाल गौशाला में केक काटा, गायों को चारा खिलाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में कार्यकर्ताओं ने मनाया सांसद कस्वां, मंडेलिया का जन्मदिन:गोपाल गौशाला में केक काटा, गायों को चारा खिलाया

सुजानगढ़ में कार्यकर्ताओं ने मनाया सांसद कस्वां, मंडेलिया का जन्मदिन:गोपाल गौशाला में केक काटा, गायों को चारा खिलाया

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ की गोपाल गौशाला में मंगलवार को कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चूरू सांसद राहुल कस्वां और पीसीसी प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटा और गायों को हरा चारा खिलाकर खुशी मनाई।

इस दौरान चूरू कांग्रेस जिलाध्यक्ष विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि चूरू सांसद कस्वां ने जिले के विकास के लिए बहुत अच्छा काम किया है। विशेष तौर पर किसानों को उनका हक दिलाने के लिए वो हमेशा आगे रहे हैं। इसी तरह रफीक मंडेलिया ने चूरू और राजस्थान में पार्टी को बरसों तक सींचा है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं के कारण ही पार्टी और प्रदेश तरक्की की राह पर जा पाते हैं।

कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष रामावतार मंगलहारा, नप सभापति नीलोफर गौरी, उपसभापति अमित मारोठिया, विद्याधर बेनीवाल, बजरंग सेन, विजयपाल चाहर, सुनीता रावतानी, प्रमिला राठी, कन्हैयालाल शर्मा, मदनलाल सोनी, हितेश जाखड़, शंकर स्वामी, फारूख भुट्टा, केडी चारण, कन्हैयालाल माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62