राशन डीलरों ने शासन सचिव के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पोस मशीन को वेइंग मशीन से जोड़ने से उत्पन्न समस्याओं से कराया अवगत, बकाया कमीशन, हैंडलिंग लॉस व मशीन बिल-वारंटी की मांग
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खंडेला : ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर मंगलवार को खंडेला क्षेत्र के राशन डीलरों ने प्रमुख शासन सचिव के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा पोस मशीन को वेइंग मशीन से जोड़ने के आदेशों से उत्पन्न हो रही व्यावहारिक एवं तकनीकी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया गया।
डीलरों ने बताया कि एफसीआई से गेहूं जिला रसद अधिकारी एवं ट्रांसपोर्टर के माध्यम से उचित मूल्य दुकानों तक पहुंचता है, लेकिन पारदर्शिता से जुड़े आदेशों का भार केवल उचित मूल्य दुकानदारों पर ही डाला जा रहा है, जबकि आपूर्ति की पूरी प्रक्रिया में चार कड़ियां शामिल होती हैं। ऐसे में वेइंग मशीन को पोस मशीन से जोड़ने पर तौल में अंतर, तकनीकी खराबी और नेटवर्क संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे वितरण कार्य प्रभावित हो रहा है।
राशन डीलरों ने ज्ञापन में सरकार के समक्ष छह सूत्रीय मांगें रखते हुए : बकाया कमीशन का शीघ्र भुगतान, हैंडलिंग लॉस की भरपाई, वेइंग मशीन एवं आईरिस मशीन के बिल उपलब्ध करवाने, मशीनों के वारंटी कार्ड प्रदान करने, तकनीकी समस्याओं का स्थायी समाधान जैसी मांगों को प्रमुखता से रखा।
डीलरों ने कहा कि यदि इन समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो राशन वितरण व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में राशन डीलर उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058006
