[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामगढ़ स्थित मीठी कोठी बालाजी मंदिर में चोरी का खुलासा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

रामगढ़ स्थित मीठी कोठी बालाजी मंदिर में चोरी का खुलासा

दातारामगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

दातारामगढ़ : सीकर जिले की दातारामगढ़ थाना पुलिस ने रामगढ़ कस्बे में स्थित मीठी कोठी बालाजी मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया चांदी का मुकुट और चांदी के छत्र भी बरामद कर लिए हैं।

मंदिर के पुजारी बाबू शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालाजी मंदिर से चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिनके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नानूराम के रूप में हुई है।

आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया

पुलिस के अनुसार आरोपी नानूराम के खिलाफ दातारामगढ़ थाना सहित अन्य थानों में भी विभिन्न आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने पूर्व में और किन-किन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad