[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रानोली लूट के मुख्य आरोपी की प्रेमिका गिरफ्तार:जयपुर से लूटे गए जेवरात और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रानोली लूट के मुख्य आरोपी की प्रेमिका गिरफ्तार:जयपुर से लूटे गए जेवरात और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

रानोली लूट के मुख्य आरोपी की प्रेमिका गिरफ्तार:जयपुर से लूटे गए जेवरात और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

रानोली : रानोली कस्बे में पिछले महीने पार्सल देने के बहाने घर में घुसकर चाकू की नोक पर महिला को बंधक बनाकर की गई लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी शिवचंद कुमावत की प्रेमिका आशा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जयपुर से लूटे गए आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है।

थानाधिकारी रामलाल जाटोलिया ने बताया कि यह वारदात 11 दिसंबर को रानोली में रेखा जैन के घर में हुई थी। आरोपी शिवचंद कुमावत को उसकी प्रेमिका आशा कुमारी (30), निवासी वेद की ढाणी, ने सहयोग किया था। आशा ने ही पहले घटनास्थल की रेकी की थी और उसी की सूचना पर शिवचंद इंदौर से रानोली पहुंचा था।

पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश में वेद की ढाणी, पलसाना, रींगस, चोमूं और जयपुर सहित कई स्थानों पर दबिश दी। आखिरकार रविवार को उसे जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आशा पहले भी आपराधिक वारदातों में शामिल रही है। वर्ष 2023 में उसने अपने प्रेमी शिवचंद के साथ मिलकर अपने ही ससुराल ढोला की ढाणी, तन पचार में ननद व सास के जेवरात और ससुर की नकदी चोरी करवाई थी। इस घटना के बाद पति से विवाद होने पर वह पीहर में रहने लगी थी।

पीहर में रहते हुए भी आशा ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर गोविंदपुरा चाला में एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस पूरे मामले में रानोली थाने के कॉन्स्टेबल चंद्रभान यादव की अहम भूमिका रही, जिन्होंने घटना के हर एंगल से साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ में और भी कई वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad