[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में ड्राइवर ने ही हड़प लिया मालिक का डंपर:जान से मारने की धमकी दे रहा, माल लोड करवाने के लिए लेकर गया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में ड्राइवर ने ही हड़प लिया मालिक का डंपर:जान से मारने की धमकी दे रहा, माल लोड करवाने के लिए लेकर गया था

सीकर में ड्राइवर ने ही हड़प लिया मालिक का डंपर:जान से मारने की धमकी दे रहा, माल लोड करवाने के लिए लेकर गया था

दांतारामगढ़ : सीकर के दांतारामगढ़ थाना इलाके में ड्राइवर ने अपने मालिक का डंपर हड़प लिया। ड्राइवर माल लोड करवाने के लिए डंपर लेकर गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा। जब मालिक ने उससे बात कि तो ड्राइवर ने जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीकर के दांतारामगढ़ पुलिस थाने में सुरेरा निवासी देवीलाल ने कोर्ट इस्तगासे से मुकदमा दर्ज करवाया कि उनके पास एक डंपर है। जिसका ड्राइवर सेवाराम निवासी नावां है। 5 जनवरी को सेवाराम डंपर को लेकर नावां गया था। जहां से उसे डंपर में माल लोड करके लेकर आना था।

लेकिन सेवाराम डंपर नहीं लेकर आया। जब देवीलाल ने ड्राइवर सेवाराम से मोबाइल पर बातचीत की तो सेवाराम ने डंपर देने से साफ मना कर दिया। और धमकी देते हुए कहा कि तुम्हें जो करना है वह कर लो मैं तुम्हें डंपर नहीं देने वाला। सेवाराम ने देवीलाल को जान से मारने की धमकी भी दी। अब दांतारामगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है।

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दांतारामगढ़ पुलिस थाने में ही प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। रामगढ़ कस्बे के रहने वाले नीलेश कुमावत ने एक्सिस फाइनेंस कंपनी नागौर ब्रांच के कर्मचारी श्रीराज के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है कि श्रीराज ने गाड़ी दिलवाने के नाम पर रुपए लिए लेकिन गाड़ी नहीं दिलवाई। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad