[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेछवा में नवनियुक्त शारीरिक शिक्षकों के स्थायीकरण की मांग:राजस्थान शिक्षक संघ ने निदेशक के नाम सीबीईओ को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

नेछवा में नवनियुक्त शारीरिक शिक्षकों के स्थायीकरण की मांग:राजस्थान शिक्षक संघ ने निदेशक के नाम सीबीईओ को सौंपा ज्ञापन

नेछवा में नवनियुक्त शारीरिक शिक्षकों के स्थायीकरण की मांग:राजस्थान शिक्षक संघ ने निदेशक के नाम सीबीईओ को सौंपा ज्ञापन

नेछवा : नेछवा में राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के तत्वावधान में नवनियुक्त शारीरिक शिक्षकों ने अपने स्थायीकरण और वेतन नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने निदेशक के नाम एक ज्ञापन सीबीईओ कार्यालय में सौंपा।

संघ के अध्यक्ष अशोक कस्वां ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि वर्ष 2022 में भर्ती हुए शारीरिक शिक्षकों का दो वर्ष का परिवीक्षाकाल पूरा हो चुका है। इसके बावजूद उनका स्थायीकरण और वेतन नियमितीकरण नहीं किया गया है, जिसे उन्होंने शिक्षकों के साथ अन्याय बताया।

इस मांग को लेकर शारीरिक शिक्षकों ने सीबीईओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुन्नाराम बुड़ानिया, श्यामलाल, बलराम, महेश बुगालिया, रामनिवास बाना, राजेश गेदर, रतनसिंह, विनोद, ओमप्रकाश बेड़ा, नरोत्तम सिंह, नंदलाल बुल्डक, कैलाश बिजारनिया, प्रभु राम सियाग और विद्याधर सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द स्थायीकरण और वेतन नियमितीकरण करने की मांग की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad