[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीएसटी ने पकड़ी 60 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब:चंडीगढ़ से गुजरात हो रही थी तस्करी, दो तस्कर गिरफ्तार; ट्रेलर जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डीएसटी ने पकड़ी 60 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब:चंडीगढ़ से गुजरात हो रही थी तस्करी, दो तस्कर गिरफ्तार; ट्रेलर जब्त

डीएसटी ने पकड़ी 60 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब:चंडीगढ़ से गुजरात हो रही थी तस्करी, दो तस्कर गिरफ्तार; ट्रेलर जब्त

चूरू : चूरू में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को डीएसटी (जिला विशेष टीम) ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने 60 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। यह शराब एक ट्रेलर में चावल के कट्टों के नीचे छिपाकर चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी। डीएसटी प्रभारी जयप्रकाश झाझड़िया ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि हरियाणा से गुजरात भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है।

सूचना के आधार पर, टीम ने एनएच 52 पर रामसरा के पास नाकाबंदी की और संदिग्ध ट्रेलर को रोका। जांच के दौरान, ट्रेलर में ऊपर चावल के कट्टे भरे मिले, जिन्हें हटाने पर नीचे शराब के कार्टून छिपाए हुए पाए गए। पुलिस ने ट्रक से कुल 566 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है।

इस दौरान, ट्रेलर से आरोपी तस्कर सुमित शर्मा (निवासी बरोदा, हरियाणा) और गुरुप्रसाद (निवासी सोखला, जिला बाड़मेर) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब चंडीगढ़ से गुजरात के गांधीधाम ले जाई जा रही थी। पुलिस अब शराब की सप्लाई चेन, तस्करी में शामिल अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।

चूरू डीएसटी ने ट्रेलर से 60 लाख रुपए की 566 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। - Dainik Bhaskar
चूरू डीएसटी ने ट्रेलर से 60 लाख रुपए की 566 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

सूचना के आधार पर, टीम ने एनएच 52 पर रामसरा के पास नाकाबंदी की और संदिग्ध ट्रेलर को रोका। जांच के दौरान, ट्रेलर में ऊपर चावल के कट्टे भरे मिले, जिन्हें हटाने पर नीचे शराब के कार्टून छिपाए हुए पाए गए। पुलिस ने ट्रक से कुल 566 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है।

इस दौरान, ट्रेलर से आरोपी तस्कर सुमित शर्मा (निवासी बरोदा, हरियाणा) और गुरुप्रसाद (निवासी सोखला, जिला बाड़मेर) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब चंडीगढ़ से गुजरात के गांधीधाम ले जाई जा रही थी। पुलिस अब शराब की सप्लाई चेन, तस्करी में शामिल अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77