[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में रस्साकशी प्रतियोगिता: एसबीएस विद्यालय की छात्राओं ने मारी बाजी, प्रथम स्थान हासिल किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में रस्साकशी प्रतियोगिता: एसबीएस विद्यालय की छात्राओं ने मारी बाजी, प्रथम स्थान हासिल किया

बिसाऊ में रस्साकशी प्रतियोगिता: एसबीएस विद्यालय की छात्राओं ने मारी बाजी, प्रथम स्थान हासिल किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

बिसाऊ : कस्बे के पीएम श्री सेठ दुर्गादत जटिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में शुक्रवार को आयोजित एथलेटिक्स और खेल प्रतियोगिता में एसबीएस विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रस्साकशी (Tug of War) में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में लड़कों की एथलेटिक्स, लड़कियों की रस्साकशी और पैदल दौड़ के आयोजन हुए। रस्साकशी मुकाबले में एसबीएस विद्यालय की छात्राओं ने मेजबान सेठ दुर्गादत जटिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिसाऊ की छात्राओं को हराकर बाजी मारी। यह जीत विद्यालय की छात्राओं के बेहतरीन टीमवर्क और मेहनत का नतीजा रही। शारीरिक शिक्षक महावीर सिंह चौहान और मनोनीत पार्षद मकसूद खान ने विजेता छात्राओं को शानदार खेल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

एसबीएस विद्यालय के संचालक इकराम खान ने बताया कि छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और पूरे विद्यालय का सिर ऊंचा किया है। उन्होंने आगे कहा, “हमारे विद्यालय में दीन और दुनिया की तालीम के साथ-साथ बच्चों को खेल मैदान में अलग से स्पोर्ट्स की विशेष तैयारी कराई जाती है। समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है, जो शिक्षा के साथ बहुत जरूरी है। खेल के माध्यम से व्यक्ति स्वस्थ, फिट और बीमारियों से मुक्त रहता है। आने वाले समय में हमारे बच्चे-बच्चियां स्पोर्ट्स में भी बेहतर प्रदर्शन दिखाएंगे।

Related Articles