[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देवरानी की मौत, सदमे में जेठानी ने भी दम तोड़ा:एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

देवरानी की मौत, सदमे में जेठानी ने भी दम तोड़ा:एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार

देवरानी की मौत, सदमे में जेठानी ने भी दम तोड़ा:एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार

सीकर : सीकर में जेठानी अपनी देवरानी की मौत का सदमा नहीं झेल पाई। देवरानी की मौत के 4 घंटे बाद ही उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। कांवट क्षेत्र के घसीपुरा गांव में मकर संक्रांति के दिन बिदामी देवी (83) की दोपहर करीब 3 बजे मौत हो गई। जब इस बात का पता जेठानी नारायणी देवी को चला तो वह सदमे में आ गई। देर शाम 7:30 बजे उसने भी दम तोड़ दिया।

देवरानी-जेठानी दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।
देवरानी-जेठानी दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

दोनों के प्रेम की चर्चा जिलेभर में हो रही है। दोनों की एक साथ हुई मौत के बाद परिवार ने भी एक साथ इनका अंतिम संस्कार करने का निर्णय किया। एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

इससे पहले सीकर के नीमकाथाना के भूदोली गांव में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां पर 58 साल की पतासी देवी की मौत हो गई थी। कुछ घंटे बाद ही उनकी जेठानी माली देवी की भी सदमे में मौत हो गई। दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया था।

Related Articles