[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली:लोगों तक योजनाएं पहुंचाने का किया आह्वान, ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली:लोगों तक योजनाएं पहुंचाने का किया आह्वान, ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया

खेतड़ीनगर में विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली:लोगों तक योजनाएं पहुंचाने का किया आह्वान, ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर में बुधवार को भाजपा जनसंवाद कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने की। इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया गया।

बैठक में विधायक धर्मपाल गुर्जर ने संगठनात्मक मजबूती, मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और बूथ स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही मजबूत सरकार की नींव होता है और इसमें हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम है।

‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान

विधायक गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब क्षेत्र का व्यापारी मजबूत होगा, तभी स्थानीय अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और विकास को नई दिशा मिलेगी। स्वदेशी को अपनाकर ही देश को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

कार्यकर्ता पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी: विधायक

उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी बताते हुए कहा कि बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाना बेहद जरूरी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का प्रयास करना चाहिए। अंतिम छोर पर खड़ा कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत होता है।

सम्मान और सहभागिता के साथ बैठक संपन्न

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक धर्मपाल गुर्जर का सम्मान किया। इस अवसर पर कैलाश स्वामी, गजेंद्र जलंद्रा, प्रताप अधाणा, बबलू अवाना, रोहितास गुर्जर, राजवीर, विश्वंभर नालपुरिया, महिपाल दौराता, सतीश खारड़िया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Articles