[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में रफ्तार का कहर जारी, ट्रक–कार की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में रफ्तार का कहर जारी, ट्रक–कार की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौत

रींगस में रफ्तार का कहर जारी, ट्रक–कार की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। रींगस–श्रीमाधोपुर रोड पर भिंडा स्टैंड के पास ट्रक और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी अशोक यादव ने बताया कि ट्रक रींगस से श्रीमाधोपुर की ओर जा रहा था, जबकि स्विफ्ट डिजायर कार श्रीमाधोपुर से रींगस की तरफ आ रही थी। इसी दौरान भिंडा स्टैंड के समीप दोनों वाहनों की तेज रफ्तार में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और दोनों युवक कार में बुरी तरह फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया और उन्हें राजकीय उप जिला अस्पताल रींगस की मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी हुई है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। लगातार हो रहे सड़क हादसों से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad