[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथ यात्रा के चौथे दिन उमड़ा जनसैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथ यात्रा के चौथे दिन उमड़ा जनसैलाब

जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, कल पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ होगा ऐतिहासिक समापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में नवलगढ़ में संचालित राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथ यात्रा के चौथे दिन भी अपार जनसमूह उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, संस्कार और राष्ट्र चेतना का वातावरण बना रहा।

गायत्री परिवार नवलगढ़ के ब्लॉक प्रभारी कृष्ण कुमार दायमा के नेतृत्व में चौथे दिन विभिन्न स्थानों पर संस्कार गोष्ठी, दीप यज्ञ, सत्संग एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मेघवाल बस्ती में देवस्थापना, स्कूलों में संस्कार कार्यक्रम

शिक्षक विनोद रोलान के नेतृत्व में जयपुरिया स्कूल के पास मेघवाल बस्ती में संकल्प गोष्ठी आयोजित हुई, जहां 20 घरों में देवस्थापना कर भारतीय सनातन संस्कृति के अनुरूप जीवन जीने का संकल्प लिया गया।

वहीं सुभाष बुगालिया के नेतृत्व में नवलगढ़ पब्लिक स्कूल में विवेकानंद जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर कृष्ण कुमार दायमा ने संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि रथ संयोजक एडवोकेट कल्याण सिंह झाझड़ ने प्रेरक उद्बोधन दिया।

गांव-गांव दीप यज्ञ, महिलाओं से आगे आने की अपील

डॉ. के.डी. यादव के नेतृत्व में श्याम विद्या निकेतन में संस्कार गोष्ठी आयोजित हुई। चेलासी-मोहब्बतसरी गांव में किशन शर्मा के नेतृत्व में दीप यज्ञ हुआ, जहां गायत्री परिवार पिलानी की आदर्श शिक्षिका उमा शर्मा ने महिलाओं से समाज निर्माण में आगे आने का आह्वान किया।

सांडासी-मांडासी गांवों में रामपाल मेवानी व विकेश कुमार महरिया के नेतृत्व में विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को गायत्री विचारधारा से जोड़ा गया। नवलड़ी में जितेंद्र जांगिड़ व मौसम जांगिड़ के नेतृत्व में दीप यज्ञ आयोजित हुआ।

धाभाई भवन में विशाल दीप यज्ञ

गणेशपुरा स्थित धाभाई भवन में रूपा राम गुर्जर व शंकर लाल गुर्जर के नेतृत्व में विशाल दीप यज्ञ संपन्न हुआ। इसमें जिला संयोजक देवेंद्र सिंह ओलखा और ब्लॉक प्रभारी कृष्ण कुमार दायमा ने राष्ट्र जागरण और नैतिक मूल्यों पर प्रेरक विचार रखे।

आज होगा ऐतिहासिक समापन

ब्लॉक प्रभारी कृष्ण कुमार दायमा ने बताया कि 13 जनवरी को नवलगढ़ में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया जाएगा, जिसमें सद्बुद्धि, उज्ज्वल भविष्य, नगर की सुख-शांति और राष्ट्र कल्याण के लिए सैकड़ों आहुतियां दी जाएंगी।

इसके साथ ही चूरू उपजोन के अंतर्गत झुंझुनूं, सीकर, चूरू व बीकानेर जिलों के गायत्री परिवार पदाधिकारियों का विशाल सम्मेलन होगा। इसमें रथ यात्रा में विशेष योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा चारों जिलों के कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार समापन कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।

कार्यक्रमों में मदनलाल जांगिड़, अजीत सिंह (हनुमानगढ़), राम सिंह (झुंझुनूं), महेंद्र कुमावत, बृजलाल मारोठिया, भगवती प्रसाद शर्मा, संतोष दायमा, उमा शर्मा, रंजना शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62