[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक का अवकाश 13 जनवरी तक बढ़ाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक का अवकाश 13 जनवरी तक बढ़ाया

शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक का अवकाश 13 जनवरी तक बढ़ाया

झुंझुनूं : झुंझुनूं में तेज ठंड के कारण जिला कलेक्टर ने स्कूली बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने क्लास 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टियों को 13 जनवरी तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार यह अवकाश जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए है। स्कूल के सभी शिक्षकों और अन्य गैर-शिक्षण स्टाफ को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही स्कूल में यथावत समय पर आना होगा।

मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने भी सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि कोई भी स्कूल इन आदेशों की अवहेलना कर कक्षाएं संचालित करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि जिले में कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के समय घने कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77