[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मनरेगा कानून संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास, गांधी स्मारक पर जताया विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मनरेगा कानून संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास, गांधी स्मारक पर जताया विरोध

मनरेगा कानून संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास, गांधी स्मारक पर जताया विरोध

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय उपवास कर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह उपवास गांधी स्मारक, पुरानी कलेक्ट्रेट चूरू के सामने जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

उपवास एवं विरोध प्रदर्शन में चूरू लोकसभा सांसद राहुल कस्वां, सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, संगठन प्रभारी भीमराज जाखड़, पीसीसी सचिव रियाजत खान, मुस्ताक खान सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार उद्योगपतियों के दबाव में मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने का काम कर रही है, जो गरीब और मजदूर वर्ग के हितों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीब, किसान और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलते हुए सत्य और न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा। मनरेगा कांग्रेस की नहीं, बल्कि आमजन की आवाज है। यह कोई सरकार की दया नहीं, बल्कि संविधान से मिला अधिकार है। इस अधिकार को खत्म करने की हर साजिश का जवाब सड़क से संसद तक दिया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया। इस दौरान शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

इससे पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि के अवसर पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर स्थल के पास उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77