[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेले में उमड़ा जनसैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेले में उमड़ा जनसैलाब

एक दिन में 35 लाख से अधिक की बिक्री, खेल-कूद व सांस्कृतिक आयोजनों से सजी शाम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : ग्रामीण हाट, आबूसर में आयोजित शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेला 2026 को लगातार लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मेले के छठे दिन बुधवार को 35 लाख रुपए से अधिक की बिक्री दर्ज की गई। हस्तशिल्प, खान-पान और मनोरंजन गतिविधियों के चलते मेला परिसर दिनभर गुलजार रहा।

एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित परंपरागत खेलकूद प्रतियोगिताओं में महिलाओं व पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मटका दौड़ (महिला) में आबूसर की सुमन प्रथम, सीतसर की पिंकी द्वितीय और संतोष तृतीय रहीं। रस्साकशी (महिला) में कृष्णा टीम (सीतसर) ने प्रथम तथा हरकोरी देवी टीम (टीटी कॉलेज, झुंझुनूं) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रस्साकशी (पुरुष) प्रतियोगिता में नंदेश्वर बालाजी मंदिर टीम, दुर्जनपुरा विजेता रही।

मेले में ऑस्ट्रेलिया से आए पर्यटक ब्रेवरली, हेलन और डॉन ने भी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राजस्थानी संस्कृति की सराहना की। गाइड राजेश शर्मा ने उन्हें शेखावाटी हस्तशिल्प उत्पादों की जानकारी दी।

शाम को आयोजित अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में श्री राधेश्याम आर. मोरारका राजकीय महाविद्यालय, झुंझुनूं ने प्रथम स्थान हासिल किया। कैरियर पीजी महाविद्यालय द्वितीय और न्यू राजस्थान बालिका महाविद्यालय तृतीय स्थान पर रहा। गोमती देवी महाविद्यालय को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन नेशनल यूथ अवार्डी विजय हिंद जालिमपुरिया ने किया।

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अभिषेक चोबदार ने बताया कि मेले में 250 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें देश के विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प उत्पाद उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए झूले, जबकि खान-पान स्टॉल्स पर पारंपरिक व्यंजन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

Related Articles