साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर सख्त
संपर्क पोर्टल व फ्लैगशिप योजनाओं की विभागवार समीक्षा, लंबित प्रकरण जल्द निपटाने के निर्देश
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों की स्थिति एवं निस्तारण की प्रगति के साथ-साथ राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।
कलेक्टर डॉ. गर्ग ने संपर्क पोर्टल पर लंबित मामलों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परिवाद निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही प्रत्येक प्रकरण का सही एवं तथ्यात्मक फीडबैक पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य बताया।
योजनाओं का लाभ पात्र तक पहुंचे
बैठक के दौरान राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर और बिना बाधा के पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने योजनाओं की भौतिक व वित्तीय प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
आर्मी डे परेड में अधिक सहभागिता पर जोर
बैठक में जयपुर में आयोजित होने वाली आर्मी डे परेड में आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले से अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए प्रचार-प्रसार, पंजीकरण और परिवहन व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आर्मी डे परेड राष्ट्र गौरव से जुड़ा कार्यक्रम है और आमजन की भागीदारी से इसकी गरिमा और बढ़ेगी।
ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव, झुंझुनूं एसडीएम कौशल्या बिश्नोई, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजपाल सिंह, जिला लेखाधिकारी डॉ. सतीश खेदड़, एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता एम.के. टिबड़ा, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांबू, नगर परिषद आयुक्त देवीलाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047617


