सर्दी के सितम के बीच बच्चों के मददगार बने भामाशाह, स्कूल प्रशासन ने जताया आभार
सर्दी के सितम के बीच बच्चों के मददगार बने भामाशाह, स्कूल प्रशासन ने जताया आभार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्थानीय राजकीय उच्च प्राथमिक बालिका विद्यालय में भामाशाहों की ओर से स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुंबई प्रवासी गोपी कृष्ण महावीर प्रसाद धरनी धरका के सौजन्य से उमेश कुमार जोशी, मुरली मनोहर चौबदार और रामावतार सबलानिया ने विद्यालय के 103 छात्र-छात्राओं को ऊनी कोट और टोपे वितरित किए।
इस अवसर पर उमेश कुमार जोशी ने कहा कि शिक्षा और बच्चों की मदद के लिए वे भविष्य में भी हमेशा तैयार रहेंगे और विद्यालय की हर संभव सहायता करेंगे। कड़ाके की सर्दी में बच्चों को गर्म कपड़े मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए संस्था प्रधान विमल कुमारी मूंड ने भामाशाह परिवार और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में शिक्षिका सीमा कुमारी, संतोष सांखनीया, सुनीता खीचड, संतोष जाखड़, कुमोद मोकावत, सुभीता कुमारी सहित कई अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047617


