[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान स्टेट मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चूरू के प्रीतम कुमार की चैंपियनशिप में एंट्री

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान स्टेट मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चूरू के प्रीतम कुमार की चैंपियनशिप में एंट्री

राजस्थान स्टेट मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चूरू के प्रीतम कुमार की चैंपियनशिप में एंट्री

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान प्रदेश के अलवर में हुई राज्यस्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चूरू जिले ने 52 पदक जीते हैं। प्रतियोगिता अलवर के आरआर कॉलेज के एथलेटिक्स ट्रैक पर रविवार को हुई। पूर्व जिला खेल अधिकारी एवं एथलेटिक प्रशिक्षक ईश्वर सिंह लांबा ने बताया कि चैंपियनशिप में 30 स्वर्ण, 21 रजत व 1 ब्रॉन्ज मेडल जीत कर जिला राजस्थान में प्रथम रहा है। चूरू के प्रीतम कुमार ने 45 आयु के 400 मीटर दौड़ में ‌ गोल्ड मेडल एवं 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, और 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीत कर ‌ नेशनल मास्टर चैंपियनशिप में एंट्री की। प्रीतम कुमार की सफलता को लेकर कोच ‌ईश्वरी सिंह लांबा एवं परिवार व समाज के लोगों ने उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles