[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस के हार्दिक ने राष्ट्रीय रोलबॉल में जीता स्वर्ण:जम्मू में आयोजित चैंपियनशिप में राजस्थान टीम को मिली जीत, लगातार पांचवी बार जीता पदक

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस के हार्दिक ने राष्ट्रीय रोलबॉल में जीता स्वर्ण:जम्मू में आयोजित चैंपियनशिप में राजस्थान टीम को मिली जीत, लगातार पांचवी बार जीता पदक

रींगस के हार्दिक ने राष्ट्रीय रोलबॉल में जीता स्वर्ण:जम्मू में आयोजित चैंपियनशिप में राजस्थान टीम को मिली जीत, लगातार पांचवी बार जीता पदक

रींगस : रींगस के हार्दिक ने जम्मू में आयोजित 17वीं जूनियर रोलबॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोलकीपर की भूमिका निभाई। यह चैंपियनशिप जम्मू खेल परिषद और रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में एमए स्टेडियम में आयोजित हुई थी।

रोलबॉल कोच पिंटू दयाल शर्मा ने बताया कि इस राष्ट्र स्तरीय चैंपियनशिप में 26 राज्यों के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। राजस्थान प्रदेश की बालक वर्ग टीम ने लीग मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने मेघालय को 11-1, मध्यप्रदेश को 5-0 और तेलंगाना को 15-0 के बड़े अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

क्वार्टर फाइनल में राजस्थान ने ओडिशा को 3-1 से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 4-0 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। निर्णायक मुकाबले में राजस्थान टीम ने उत्तरप्रदेश को 5-0 से मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

लगातार पांचवी बार जीता पदक

राजस्थान जूनियर टीम लगातार पांचवीं बार राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक का खिताब जीत रही है, जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है। कोच शर्मा ने यह भी बताया कि हार्दिक एमआरपीएस रोलबॉल के नियमित खिलाड़ी हैं और उन्होंने जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार जीते हैं।

Related Articles