[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना में सूने मकान से लाखों की चोरी:जोशियों के मोहल्ले में वारदात को दिया अंजाम, चोर नकदी लेकर फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना में सूने मकान से लाखों की चोरी:जोशियों के मोहल्ले में वारदात को दिया अंजाम, चोर नकदी लेकर फरार

बुहाना में सूने मकान से लाखों की चोरी:जोशियों के मोहल्ले में वारदात को दिया अंजाम, चोर नकदी लेकर फरार

बुहाना : बुहाना कस्बे के जोशियों के मोहल्ले में एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की नगदी और कीमती सामान चुरा लिया। घटना के समय मकान मालिक दंपती घर से बाहर गए हुए थे। पीड़ित मधुसूदन शर्मा ने इस संबंध में बुहाना पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मधुसूदन शर्मा का परिवार 28 दिसंबर 2025 को अपने मकान पर ताला लगाकर बाहर गया था। शनिवार को जब वे वापस लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

चोरों ने अलमारी में रखे 10, 20, 50 और 100 रुपए के नोटों की नई गड्डियों सहित लगभग 11 हजार रुपए की नोटों की माला और अन्य नकद राशि चुरा ली। चोरी गए कुल सामान की अनुमानित कीमत करीब एक लाख 15 हजार रुपए बताई जा रही है। पीड़ित ने अपने स्तर पर आसपास तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

उपखंड मुख्यालय सहित पूरे इलाके में लगातार हो रही चोरियों ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों का पता लगाकर चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62