सीकर में मौसम का बदला मिजाज, ठंड का बढ़ा असर
दो दिन से बादलों की आवाजाही, न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री दर्ज
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर जिले में पिछले दो दिनों से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। लगातार बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सर्दी का असर तेज हो गया है।
फतेहपुर मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अल सुबह से ही ठंडी हवाओं के साथ शहरभर में कड़ाके की ठंड महसूस की गई।
बढ़ती ठिठुरन के कारण आमजन गरम कपड़े पहनकर ही घरों से बाहर निकलते नजर आए। वहीं शहर के कई इलाकों में हल्के कोहरे का भी असर देखने को मिला, जिससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित रही।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट संभव है। खासकर खुले और ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। सर्द हवाओं और गिरते पारे ने लोगों को ठंड की वास्तविक मार का एहसास करा दिया है।
ठंड से राहत पाने के लिए शहर में जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। प्रशासन की ओर से भी जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम करने की अपील की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043598


