सूरजगढ़ में 17 से 23 जनवरी तक लगेगा स्वदेशी मेला:चिड़ावा में पोस्टर विमोचन, स्वदेशी उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा
सूरजगढ़ में 17 से 23 जनवरी तक लगेगा स्वदेशी मेला:चिड़ावा में पोस्टर विमोचन, स्वदेशी उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ में 17 से 23 जनवरी 2026 तक सात दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना तथा आमजन में स्वदेशी भाव का जागरण करना है।
पोस्टर विमोचन हुआ
स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस मेले के पोस्टर का विमोचन चिड़ावा स्थित पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में में किया गया। इस दौरान विकास धीधवाल (उप पुलिस अधीक्षक, चिड़ावा), फूलचंद मीणा (अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक), अम्बिका चौधरी (थानाधिकारी, सूरजगढ़), अनिल गुप्ता (जिला संघचालक, चिड़ावा), संदीप (जिला सह संघचालक, चिड़ावा), डॉ. अशोक शर्मा, नरेश सेवा भारती और महेन्द्र सैनी (जिला मंत्री, सेवा भारती) ने संयुक्त रूप से पोस्टर जारी किया।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मेला प्रमुख विक्रम सिंह, स्वदेशी जागरण मंच विभाग संयोजक बालकृष्ण शर्मा, झुंझुनू विभाग सह संयोजक ब्रह्मदत्त मीणा, प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं कई लोग उपस्थित रहे।
स्वदेशी उत्पाद मिलेंगे
विक्रम सिंह ने बताया कि मेला नया बस स्टैंड, तहसील के पास, सूरजगढ़ में आयोजित होगा। मेले में स्वदेशी व स्थानीय उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शनी के साथ-साथ विविध सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्य आकर्षणों में श्याम बाबा का दरबार, भजन संध्या, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, भारत माता की आरती, विभिन्न प्रदर्शनियाँ तथा स्वदेशी उत्पादों की आकर्षक स्टॉल शामिल रहेंगी।
इस स्वदेशी मेले का मुख्य आयोजक नगर पालिका सूरजगढ़ रहेगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर स्वदेशी आंदोलन को सशक्त बनाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043256


