श्री राम परिवार ने कच्ची बस्ती में नववर्ष मनाया:भोज का आयोजन किया, बच्चों को गर्म कोट बांटे
श्री राम परिवार ने कच्ची बस्ती में नववर्ष मनाया:भोज का आयोजन किया, बच्चों को गर्म कोट बांटे
चिड़ावा : शहर की सामाजिक संस्था श्री राम परिवार ने साल 2026 का पहला कार्यक्रम स्टेशन के पास स्थित कच्ची बस्ती में आयोजित किया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बस्ती के निवासियों के साथ भोजन साझा किया और बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए।
संस्था के अध्यक्ष सुरजीत सैनी के नेतृत्व में, पूरी बस्ती के लिए गरमा-गरम भोजन ‘श्रीराम प्रसाद’ के रूप में तैयार किया गया। सदस्यों ने बस्ती के लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन परोसा और स्वयं भी उनके साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया।
इस अवसर पर, संस्था सदस्य अमित सैनी गोलू ने अपनी ओर से बस्ती के लगभग 30 बच्चों को नए गर्म कोट भेंट किए। नए कोट पाकर बच्चों में उत्साह दिखा, और उनके अभिभावकों ने संस्था के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस सेवा कार्य में सुनील शर्मा, मुकेश पारिक, नवीन सोनी, पवन शर्मा नवहाल, राजेश वर्मा, अमित चौटीया, कृष्ण स्वामी, धर्मेंद्र वर्मा, शेरा शर्मा, मनीष जांगिड़, देवेन्द्र वर्मा, पीलू वर्मा, मनोज शर्मा, अमित लाटा, योगेश गुप्ता, शशिकांत चेजारा, पवन योगी, मनीष और रजनी कान्त सहित श्री राम परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043179


