झुंझुनूं में 10 लाख की चोरी का आरोपी गिरफ्तार:घर से सोने-चांदी के जेवर, देसी-विदेशी मुद्रा बरामद; बंद मकान को बनाया था निशाना
झुंझुनूं में 10 लाख की चोरी का आरोपी गिरफ्तार:घर से सोने-चांदी के जेवर, देसी-विदेशी मुद्रा बरामद; बंद मकान को बनाया था निशाना
झुंझुनूं : झुंझुनूं में नए साल के पहले ही दिन हुई 10 लाख रुपए की चोरी का शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर चोर के कब्जे से करीब 10 लाख मूल्य का माल बरामद किया है। कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि आरोपी ने बंद मकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी घर से सोने-चांदी के आभूषण, भारतीय मुद्रा, सऊदी रियाल और मोबाइल फोन चोरी कर ले गया था।
आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी
पुलिस ने सोयल (21) पुत्र सलाउदीन निवासी वार्ड नंबर 19, इस्लाम नगर झुंझुनूं को गिरफ्तार किया है। आरोपी की उम्र कम है, लेकिन उसका आपराधिक रिकॉर्ड पुराना है। वर्ष 2024 में थाना सदर में उसके खिलाफ चोरी के प्रयास का मामला दर्ज है।
मुखबिर की सूचना से पकड़ा गया आरोपी
थानाधिकारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और पुराने अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाला। कांस्टेबल संदीप पूनिया को मिली सटीक सूचना के आधार पर संदिग्ध सोयल को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में कबूली चोरी
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह था पूरा मामला
परिवादी फारूक ने रिपोर्ट दी थी कि वह 29 दिसंबर को परिवार के साथ जयपुर, आगरा और अजमेर घूमने गए थे। 1 जनवरी की सुबह लौटने पर घर के ताले टूटे मिले। आलमारी में रखे बैग से सोने के दो सेट, चांदी के आभूषण, 1900 सऊदी रियाल, 6500 रुपए नकद और मोबाइल फोन गायब थे।
अन्य वारदातों की जांच जारी
पुलिस अब आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं को लेकर भी पूछताछ कर रही है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042874


