[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान युवक ने किया सुसाइड:परिजनों और ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान युवक ने किया सुसाइड:परिजनों और ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान युवक ने किया सुसाइड:परिजनों और ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के बछरारा गांव में एक युवक ने पत्नी के कथित अवैध संबंधों और ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना के चलते सुसाइड कर लिया। इस मामले में ग्रामीणों ने पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन से पहले, ग्रामीण लिंक रोड के पास इकट्ठा हुए। कांग्रेस नेता रामवीरसिंह राईका और राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के तहसील अध्यक्ष विक्रमसिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस थाना रतनगढ़ पहुंचे।

थाने में, ग्रामीणों ने एसआई सुभाषचंद्र को थानाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस नेता रामवीरसिंह राईका ने बताया कि 27 दिसंबर को बछरारा निवासी राकेश नायक ने अपने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। राकेश ने मरने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी के मामा के साथ अवैध संबंधों का आरोप लगाया था।

वीडियो में राकेश ने ससुराल पक्ष पर भी उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस प्रकरण में सभी दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाया जाए।

इस मौके पर संदीपसिंह भोजासर, ओमप्रकाश नैण, बाबूलाल, ताराचंद, संजय नायक, बुधाराम, लालचंद सोनी, भादरमल और सुगनाराम सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22