बिसाऊ पालिका के द्वारा जिला कलेक्टर के आदेश पर अतिक्रमण हटाने के आदेश फॉर्मेलटी बन के रह गए
बिसाऊ पालिका के द्वारा जिला कलेक्टर के आदेश पर अतिक्रमण हटाने के आदेश फॉर्मेलटी बन के रह गए
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : बिसाऊ नगरपालिका के द्वारा जिला कलेक्टर के आदेशानुसार 12 नवंबर 2025 को कस्बे के बाईपास पर 8 से 10 दुकानदारों व ठेले वालो को मौखिक रूप से तिन दिवस के भितर स्वयं अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे व कहां गया था की यदि आप अपने तरिके से अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो पालिका प्रशासन कार्यवाही अपने स्तर पर करेगी। लेकिन पालिका के द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। मुख्य बाजार में कभी किसी भी अतिक्रमण हटाने के आदेश तक नहीं दिएं गएं। बाईपास पर दुकानदारों का कहना है की कस्बे में पालिका जब भी अतिक्रमण हटवाती है तो सिर्फ हमें ही क्यों टार्गेट किया जाता है। कस्बे में शितला चौक से लेकर बस स्टैंड तक भी बहुत अतिक्रमण है।लेकिन कभी किसी भी दुकानो से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। गांधी चौक से लेकर गढ तक अत्यधिक अतिक्रमण रहता है। सुबह शायं विधालय के समय तो वहां से दुपहियां वाहन लेकर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। साथ ही साथ बाईपास के दुकानदारों ने कहां है की जब भी कस्बे में अतिक्रमण हटाया जाएं तो पहले शितला चौक से लेकर बस स्टैंड पर हटाया जाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043619


