घायल टेंट मजदूर को 51 हजार रुपए की मदद:टेंट यूनियन के सदस्यों ने आर्थिक सहयोग किया
घायल टेंट मजदूर को 51 हजार रुपए की मदद:टेंट यूनियन के सदस्यों ने आर्थिक सहयोग किया
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में टेंट पर काम करते समय घायल हुए एक मजदूर को उसके साथियों और टेंट यूनियन ने आर्थिक सहायता प्रदान की है। शुक्रवार को यूनियन सदस्यों ने पीड़ित मजदूर महेंद्र कुमार को 51 हजार रुपए की मदद दी।
जानकारी के अनुसार, ढाणी रामसागर निवासी महेंद्र कुमार टेंट का काम करते समय अचानक गिरकर घायल हो गए थे। उनकी आय का कोई अन्य स्रोत नहीं था, जिससे उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था।
टेंट यूनियन के सदस्यों ने अपने साथियों से सहयोग राशि एकत्रित की। इस अवसर पर उदयपुरवाटी टेंट यूनियन के अध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी, ओमप्रकाश सैनी, महेंद्र सैनी, रामावतार सैनी बागोरा, निवास सैनी, मुकेश स्वामी, सुभाष सैनी, विश्व जीत, महेंद्र कुमार, संजू खान और शीशपाल सैनी सहित कैलाश सैनी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043637


