बहुप्रतीक्षित वाद–विवाद प्रतियोगिता 4 जनवरी 2026 को
इंटेलेक्चुअल मुस्लिम्स सोसाइटी चूरू की बैठक में तैयारियों को दिया अंतिम रूप
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय चूरू में इंटेलेक्चुअल मुस्लिम्स सोसाइटी चूरू की एक महत्वपूर्ण बैठक सोसाइटी के अध्यक्ष शौकत अली खान (सेवानिवृत्त अतिरिक्त आयुक्त) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 4 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित वाद–विवाद प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा आयोजन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
यह वाद–विवाद प्रतियोगिता मदीना मुसाफिरखाना के पीछे स्थित ग्रेविटी साइंस एकेडमी, चूरू परिसर में आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान आयोजन को सफल बनाने के लिए उपस्थित सदस्यों को अलग–अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि प्रतियोगिता सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से सम्पन्न हो सके।
बैठक में सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी डॉ. एफ. एच. गोरी (सीनियर फिजिशियन), वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अयूब खान (सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), कोषाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ खान (प्रिंसिपल) सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जसवंत खान, सलीम खान दिलावरखानी, नजीर खां (सेवानिवृत्त प्रिंसिपल), खुर्शीद गोरी (डायरेक्टर, ग्रेविटी साइंस एकेडमी), शिक्षाविद मोहम्मद रशीद मोयल, मोहम्मद अली पठान (संवाददाता), अयूब खान गोड़, हबीब डायर सहित अन्य गणमान्य सदस्य भी बैठक में मौजूद रहे।
सभी सदस्यों ने वाद–विवाद प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। आयोजन के माध्यम से युवाओं में तार्किक सोच, वैचारिक अभिव्यक्ति और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य रखा गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043356


