76 वर्षीय बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला:बहू और पौत्रवधु पर मारपीट का आरोप, सादुलपुर में मामला दर्ज
76 वर्षीय बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला:बहू और पौत्रवधु पर मारपीट का आरोप, सादुलपुर में मामला दर्ज
सादुलपुर : सादुलपुर में एक 76 वर्षीय बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। बुजुर्ग ने अपनी बहू और पौत्रवधु पर मारपीट और हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
चेलाना बास निवासी धनपत राम जाट ने गुरुवार शाम सादुलपुर थाने में रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर 2025 को शाम करीब 4:30 बजे जब वे घर लौटे, तो उनकी पुत्रवधु किरण और पौत्रवधु ज्योति ने बिना किसी कारण उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि दोनों महिलाओं ने कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे धनपत राम के सिर में गंभीर चोट आई। इसके अलावा, आरोपियों ने उनकी पत्नी सरवती देवी के साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की।
घटना के बाद घायल बुजुर्ग के सिर में पट्टी बांधी गई और उनका मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया। पुलिस के नजरी मुलाहिजा में सिर में चोट की पुष्टि हुई है। पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035702
