सादुलपुर के खरियावास में आकाशीय बिजली गिरी:मकान क्षतिग्रस्त हुआ, उपकरणों में करंट से लाखों का नुकसान, जनहानि नहीं
सादुलपुर के खरियावास में आकाशीय बिजली गिरी:मकान क्षतिग्रस्त हुआ, उपकरणों में करंट से लाखों का नुकसान, जनहानि नहीं
सादुलपुर : सादुलपुर के खरियावास गांव में बुधवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, हालांकि पास बैठे करीब एक दर्जन लोग बाल-बाल बच गए। यह घटना 31 दिसंबर की रात लगभग 11 बजे हुई।
गांव के प्रदीप जाखड़ ने बताया कि गांव निवासी ओमप्रकाश जाखड़ (58) का 9 दिन पहले निधन हो गया था। उनके निधन के बाद शोक स्वरूप गांव के लोग राजेश पुत्र ओमप्रकाश जाखड़ के घर के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश शुरू हुई और अचानक तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी। बिजली सीधे राजेश जाखड़ के घर पर गिरी, जिससे मकान में दरारें आ गईं।
घर में लगे विद्युत उपकरण जल गए। इनमें फ्रिज, कूलर, मोबाइल फोन, बोरिंग की मोटर सहित अन्य बिजली का सामान और फिटिंग शामिल हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार, इस घटना में करीब एक लाख रुपए का नुकसान हो गया। पड़ोस के घर में दाताराम के घर का इन्वर्टर भी जल गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048076

