सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने खाटूधाम में किए बाबा श्याम के दर्शन
देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर शुक्रवार को सीकर जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल खाटूश्यामजी पहुंचे। उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीश नवाया और देश में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की।
खाटूधाम पहुंचने पर श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया गया। पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, मंदिर कमेटी अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान, मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान तथा पूर्व अध्यक्ष महंत मोहन दास सिंह चौहान ने राज्यपाल को श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
राज्यपाल की अगवानी जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक गर्ग एवं डीवाईएसपी राव आनंद कुमार ने की। इस दौरान जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। राज्यपाल के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई थीं।
इस अवसर पर हरियाणा के सूचना आयुक्त प्रदीप सिंह शेखावत, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043327