[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीएलसी विजयोत्सव 2025 सम्पन्न, 1650 से अधिक चयनित विद्यार्थियों व गौरव परिवारों का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीएलसी विजयोत्सव 2025 सम्पन्न, 1650 से अधिक चयनित विद्यार्थियों व गौरव परिवारों का सम्मान

सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर रहे मुख्य अतिथि, कार्निवल थीम रही आकर्षण का केंद्र

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : शैक्षणिक संस्थान सीएलसी द्वारा नीट एवं जेईई 2025 में चयनित विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों के सम्मान हेतु आयोजित “सीएलसी विजयोत्सव 2025” भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। सीएलसी द्वारा संचालित चैलासी स्थित सीबीएसई स्कूल (सीआईएस) परिसर में आयोजित इस समारोह में नीट और जेईई में चयनित विद्यार्थियों, गौरव परिवारों तथा भारतीय वायुसेना में चयनित कैडेट्स का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ।

सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया कि विजयोत्सव में नीट व जेईई 2025 में चयनित 1650 से अधिक सीएलसीयन्स एवं उनके अभिभावकों को विजय मंच पर सम्मानित किया गया। साथ ही एनडीए अकैडमी के माध्यम से भारतीय वायुसेना में चयनित कैडेट्स और उनके परिवारों का भी अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में नीट 2025 में ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक प्राप्त कर एम्स दिल्ली में प्रवेश पाने वाले छात्र निशांत को 5 लाख रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2025 में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सीएलसी के केवीएम स्कूल की छात्रा वंदना तंवर को एक लाख रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने अपने संबोधन में कहा कि सीएलसी देश का ऐसा संस्थान है जिसने ग्रामीण परिवेश से आने वाले हजारों विद्यार्थियों को डॉक्टर, इंजीनियर और अधिकारी बनाकर उनके सपनों को साकार किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त जरिया है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को समान सम्मान दिए जाने की भी सराहना की।

सीकर के पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने सीएलसी को संस्कारों की पाठशाला बताते हुए कहा कि यहां विद्यार्थी बिना तनाव के आगे बढ़ते हैं। वहीं यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि इंजीनियर श्रवण चौधरी ने सीकर में कोचिंग की अलख जगाई, जिससे आज सीकर मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में देशभर में अग्रणी बन चुका है।

कार्यक्रम की विशेष पहचान इसकी भव्य कार्निवल थीम रही। मनोरंजन और फूड ज़ोन में स्लिंग हॉकी, बंजी रन, बुल राइडिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, वीआर गेम, 360 फोटो बूथ, पीएस-5 गेमिंग सहित अनेक गतिविधियों का विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भरपूर आनंद लिया। समापन अवसर पर आयोजित डीजे पार्टी में छात्र, शिक्षक और अभिभावक सफलता के उत्सव में देर तक झूमते नजर आए।

कार्यक्रम में सीएलसी एमडी नरेश चौधरी, सीईओ साहिल चौधरी, सीओओ समर चौधरी सहित सीएलसी के विभिन्न केंद्रों के प्रमुख, शिक्षाविद् और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles