मानपुरा पंचायत में वार्ड परिसीमन को लेकर ग्रामीण नाराज:2011 की जनगणना में त्रुटि का आरोप, बोले- वार्डों का पुनः सीमांकन कराया जाए
मानपुरा पंचायत में वार्ड परिसीमन को लेकर ग्रामीण नाराज:2011 की जनगणना में त्रुटि का आरोप, बोले- वार्डों का पुनः सीमांकन कराया जाए
सादुलपुर : सादुलपुर की राजगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मानपुरा में वार्ड परिसीमन को लेकर ग्रामीणों में रोष है। वार्ड संख्या 5 और 6 के परिसीमन में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर गंभीर त्रुटि का आरोप लगाते हुए, समस्त वार्डवासियों ने तहसील कार्यालय राजगढ़ में ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने वार्डों के पुनः सीमांकन की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि साल 2011 की जनसंख्या के अनुसार वार्ड संख्या 6 में लगभग 450 से अधिक लोग हैं, जबकि वार्ड संख्या 5 की जनसंख्या लगभग 200 के आसपास है। इसके बावजूद, वर्तमान परिसीमन में असमानता रखी गई है, जिससे वार्डों में जनसंख्या का संतुलन बिगड़ गया है।
ज्ञापन में बताया गया है कि मौजूदा परिसीमन के अनुसार, वार्ड संख्या 5 की सीमा श्योचंद बांगड़वा के घर से लिछमन खाती के घर की ओर, राजवीर सिंह और बजरंग नायक के घर से जियो टावर तक दर्शाई गई है। वहीं, वार्ड संख्या 6 की सीमा सुमेर कुल्ही के घर से वेदपाल मान, रामसिंह खैरवा, सोहन लुहार, जयसिंह पूनिया के घर होते हुए रडसाना बास सड़क से कालू सिंह के घर तक बताई गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि वास्तविक स्थिति में इन सीमाओं में बदलाव कर वार्ड संख्या 6 का कुछ क्षेत्र वार्ड संख्या 5 में जोड़ दिया गया है। इस कथित बदलाव के कारण ही गलत परिसीमन हुआ है, जिससे जनसंख्या का अनुपात प्रभावित हुआ है।
समस्त वार्डवासियों ने प्रशासन से निष्पक्ष तरीके से पुनः सीमांकन करवाने की मांग की है, ताकि जनसंख्या के अनुपात में वार्डों का संतुलन बनाया जा सके। ज्ञापन पर राजवीर मान, सुभाष मान, लालचंद सरपणा, गुरदयाल, मानस मान, भगवानाराम मान, सुरेश कुमार सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही परिसीमन में संशोधन नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033616


