अरावली और मनरेगा बचाने को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन:लक्ष्मणगढ़ में पैदल मार्च निकाला, जिलाध्यक्ष बोलीं- राजस्थान की जीवन रेखा है अरावली पर्वतमाला
अरावली और मनरेगा बचाने को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन:लक्ष्मणगढ़ में पैदल मार्च निकाला, जिलाध्यक्ष बोलीं- राजस्थान की जीवन रेखा है अरावली पर्वतमाला
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अरावली पर्वतमाला के संरक्षण और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को कमजोर किए जाने के विरोध में मुख्य बाजार में पैदल मार्च निकाला। ये शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर आयोजित किया गया था।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा-आरएसएस पर मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने, योजना को कमजोर करने और गरीबों के रोजगार के कानूनी अधिकार को समाप्त करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।
वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित बदलावों से करोड़ों गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने अरावली पर्वतमाला को राजस्थान की जीवन रेखा और आत्मा बताया। उन्होंने कहा कि अरावली केवल खनन और दोहन के लिए नहीं है, बल्कि ये पर्यावरण के साथ-साथ हमारी आस्था का भी आधार है। गिठाला ने कहा कि अरावली में अनेक देवस्थान स्थित हैं, जिनकी रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिहाग ने बताया कि अरावली को बचाने और मनरेगा को सुरक्षित रखने की मांग को लेकर मुख्य बाजार में पैदल मार्च के जरिए विरोध दर्ज कराया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनभावनाओं और जनहित की मांगों को नजरअंदाज किया, तो कांग्रेस भविष्य में और अधिक उग्र आंदोलन करेगी।
प्रदर्शन में कांग्रेस जनप्रतिनिधि, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2000415


