‘ध्यान मानसिक शांति, एकाग्रता और आत्म विकास का प्रभावी साधन’:स्टूडेंट्स ने विविध गतिविधियों में भाग लिया, वीर बाल दिवस का महत्व बताया
'ध्यान मानसिक शांति, एकाग्रता और आत्म विकास का प्रभावी साधन':स्टूडेंट्स ने विविध गतिविधियों में भाग लिया, वीर बाल दिवस का महत्व बताया
सरदारशहर : राजकीय महाविद्यालय एसबीडी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया। शिविर के अंतिम दिन ‘वीर बाल दिवस’ मनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिविर के बौद्धिक सत्र में साहित्यकार अशोक अनुराग ने विद्यार्थियों को ध्यान की विभिन्न मुद्राओं और उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ध्यान को मानसिक शांति, एकाग्रता और आत्म विकास का एक प्रभावी साधन बताया।
एनएसएस अधिकारी एवं सहायक आचार्य सुभाष दहिया ने ‘वीर बाल दिवस’ के महत्व पर बात की। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी और उनके वीर बालकों के बलिदान के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम और साहस की प्रेरणा दी। समापन समारोह में सहायक आचार्य सुमन और सहायक आचार्य लता गुर्जर ने सात दिवसीय विशेष शिविर के सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के अनुशासन, सहभागिता और सेवा भावना की सराहना की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035757
