[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संत कुंभनाथ दरबार की पुण्यतिथि की तैयारियां, होंगे धार्मिक कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

संत कुंभनाथ दरबार की पुण्यतिथि की तैयारियां, होंगे धार्मिक कार्यक्रम

संत कुंभनाथ दरबार की पुण्यतिथि की तैयारियां, होंगे धार्मिक कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : कस्बे स्थित ब्रह्म बगीची में कामाक्षा मां शैलेन्द्र बाबा कामधेनु सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान मेंसंत कुंभनाथ जी दरबार की पुण्यतिथि 6 जनवरी को श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई है।

इस उपलक्ष्य में दरबार के महंत अघोरी बाबा शैलेंद्र नाथ महाराज के सानिध्य में सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की शुरूआत 31 दिसंबर को दस महाविद्या यज्ञ से होगी। 5 जनवरी रात को शेखावाटी के साधु संतों के सानिध्य में भजन संध्या का आयोजन होगा। 6 जनवरी को समाधि पूजन, कन्या पूजन, कन्या भोजन, भंडारा, संतों का सम्मान एवं संतो की विदाई का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम की तैयारियों में श्रद्धालु भक्तगण जुटे हुए है।

Related Articles