[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ में अटल जयंती मनाई गई:नगरपालिका चौक का नाम श्री अटल बिहारी चौक रखा गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ में अटल जयंती मनाई गई:नगरपालिका चौक का नाम श्री अटल बिहारी चौक रखा गया

सूरजगढ़ में अटल जयंती मनाई गई:नगरपालिका चौक का नाम श्री अटल बिहारी चौक रखा गया

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर नगरपालिका चौक का नाम बदलकर श्री अटल बिहारी चौक’ कर दिया गया।

इसी क्रम में राजस्थान सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सुशासन रथ नगरपालिका चौक सूरजगढ़ पहुंचा। यहां नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में हुए विकास कार्यों और केंद्र सरकार के 11 सफल वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा सेवाराम गुप्ता, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, जिला कोषाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा, विकास रथ प्रभारी सुभाष शर्मा, सूरजगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष और पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में नगर के नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य संदेश सुशासन, विकास और राष्ट्र निर्माण था।

Related Articles