भाजपा विकास रथ यात्रा का बिसाऊ में स्वागत
भाजपा विकास रथ यात्रा का बिसाऊ में स्वागत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : भाजपा सरकार के स्वर्णिम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निकाली गई भाजपा विकास रथ यात्रा का नगर मंडल बिसाऊ में शीतला चौक पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं व कस्बेवासियों ने रथ यात्रा का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद नरेन्द्र कुमार खीचड़, सूरजगढ़ के पूर्व विधायक सुभाष चन्द्र पूनिया, गणेशनाथ आश्रम के महंत रविनाथ, नगर मंडल अध्यक्ष पवन धौलपुरिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सरकार के दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। संचालन कपिलेश शर्मा ने किया तथा मंडल अध्यक्ष पवन धौलपुरिया ने आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043554


