[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा ने मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती, BLA-2 की कार्यशाला आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

भाजपा ने मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती, BLA-2 की कार्यशाला आयोजित

भाजपा ने मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती, BLA-2 की कार्यशाला आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रुस्तम अली खान

सरदारशहर : सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं BLA-2 की कार्यशाला का आयोजन शहर के शनि मंदिर गेस्ट हाउस में किया गया। कार्यशाला की शुरुआत भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करने वाली पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने BLA-2 कार्यकर्ताओं को SIR से संबंधित दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां सभी को सम्मान मिलता है। जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित ने कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष, मंत्री, BLA-2, संगठन पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles