कुम्हार कर्मचारी एवं समाज सेवा समिति खेतड़ी की बैठक आयोजित, प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर हुआ मंथन
कुम्हार कर्मचारी एवं समाज सेवा समिति खेतड़ी की बैठक आयोजित, प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर हुआ मंथन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : कुम्हार कर्मचारी एवं समाज सेवा समिति खेतड़ी की बैठक गुरुवार को पॉपुलर स्टोर पर समिति अध्यक्ष राजेश कुमावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में झुंझुनूं में 4 जनवरी को प्रस्तावित प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष राजेश कुमावत ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करना तथा युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देना है। समारोह को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों का सदस्यों के बीच विभाजन किया गया। बैठक में गजेंद्र जलंद्रा, महेश पॉपुलर, इंद्रपाल वर्मा, परमानंद जलंद्रा, विजेश कुमावत, दिनेश होदखासिया, एडवोकेट कृष्ण वर्मा, सहीराम, राकेश कुमार वर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043353


