[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चरण सिंह नगर में डामरीकरण सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन:जिला कलेक्टर के आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चरण सिंह नगर में डामरीकरण सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन:जिला कलेक्टर के आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ समाधान

चरण सिंह नगर के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले-सड़क का डामरीकरण नहीं हुआ तो पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के नंगली सलेदी सिंह ग्राम पंचायत के राजस्व गांव चरण सिंह नगर में डामरीकरण सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। नाहरसिंह और राजेन्द्र स्योराण के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने साफ कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण नहीं हुआ तो वे पंचायत चुनाव सहित अन्य सभी आगामी चुनावों का बहिष्कार करेंगे।

ग्रामीणों ने बताया कि नेशनल हाइवे 311 से चरण सिंह नगर होते हुए हरिनगर तक करीब 2 किलोमीटर लंबी ग्रेवल सड़क है, जो वर्तमान में पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। दोपहिया वाहन इन गड्ढों में गिर जाते हैं, इस दौरान दूध के ड्रम सड़क पर गिर जाते हैं और उनका दूध भी बिखर जाता है, जिससे ग्रामीणों को दुर्घटनाओं के साथ-साथ भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से जुड़े कई परिवार दूध व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, जिन्हें रोजाना इसी रास्ते से दूध लेकर आना-जाना करना पड़ता है। खराब सड़क के कारण वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है और वे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह ग्रेवल सड़क वर्ष 2009 में बनाई गई थी, लेकिन अब इसकी हालत कच्चे रास्ते से भी बदतर हो चुकी है।

ग्रामीण राजेन्द्र स्योराण और अमित खाखील ने बताया कि नंगली सलेदी सिंह में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान इस समस्या से जिला कलेक्टर को अवगत कराया गया था और कलेक्टर द्वारा सड़क निर्माण का आश्वासन भी दिया गया था। इसके बावजूद अब तक प्रशासन ने इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे ग्रामीणों में गहरा रोष है।

ग्रामीणों का कहना है कि कलेक्टर के आश्वासन के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होना प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक को भी उनके कार्यालय में जाकर सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन वहां से भी कोई समाधान नहीं निकल पाया।लगातार अनदेखी से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन को अंतिम चेतावनी दी कि यदि शीघ्र डामरीकरण सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे पंचायत चुनाव सहित अन्य सभी चुनावों में मतदान का बहिष्कार करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

विरोध प्रदर्शन के दौरान नंदलाल नेहरा, अमित खाखील,कर्मजीत, रोहताश, राजपाल बुडानिया, रामसिंह, महेंद्र खाखील, नरसिंह, महिपाल, मनरूप नेहरा, ख्यालीराम, आशीष, नवीन नेहरा, अंकित नेहरा, कालू मिल, अमित काजला, विकास बुडानिया, कर्मपाल, विक्रम मिल, विजय सिंह, कपिल खाखील, सुल्तान बोरायन, यश खाखील, शक्ति खाखील, प्रह्लाद मिल, हेमकरण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles